उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
बोड़ा| नगर के लिए गौरव का विषय है कि रिटायर्ड फौजी पहलाद सिंह राजपूत के पौत्र एवं भूपेंद्र सिंह राजपूत के पुत्र हर्षिल माधव का राष्ट्रीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे नगर में हर्ष का माहौल है। हर्षिल की सफलता को उनके अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया जा रहा है। नगरवासियों ने हर्षिल को सैनिक स्कूल में चयनित होने पर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिवारजनों ने उनकी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और मिले मार्गदर्शन को दिया है।
