उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
भारत के 5 राज्य बांग्लादेश से लगती 4096 किमी लंबी सीमा साझा करते हैं. पश्चिम बंगाल में सबसे लंबी सीमा है. घुसपैठ की सबसे ज्यादा घटनाएं पश्चिम बंगाल के नदिया, मुर्शिदाबाद और मालदा में होती हैं.भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में सबसे लंबी और भौगोलिक रूप से सबसे जटिल सीमा बांग्लादेश के साथ लगती है. 1947 में विभाजन के समय सर सिरिल रेडक्लिफ द्वारा खींची गई यह रेडक्लिफ लाइन आज देश की आंतरिक सुरक्षा, डेमोग्राफी और कूटनीति के लिहाज से बेहद संवेदनशील बन चुकी है.4,000 किलोमीटर से भी लंबी इस सीमा पर घुसपैठ, मवेशी तस्करी और सीमा पार अपराध हमेशा से सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती रहे हैं. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय और सीमावर्ती राज्यों के बीच सीमा सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए कई उच्च स्तरीय बैठकें हुई हैं, जिसमें घुसपैठ के रास्तों को पूरी तरह बंद करने का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है. आइए समझते हैं कि बांग्लादेश के साथ भारत के कौन से राज्य कितनी सीमा साझा करते हैं. घुसपैठ का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट कौन सा क्षेत्र है.
