उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
एलपीजी कमर्शियल सिलडेंर और 5 किलो वाले एलपीजी के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. अब दिल्ली, मुंबई समेत बाकी शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 3 हजार रुपये के पार पहुंच गई हैं.देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. पश्चिम बंगाल, असम समेत कई राज्यों के चुनाव खत्म होते ही एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19kg) और 5 किलो वाले एलपीजी के दाम में तगड़ा इजाफा हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी हैं.
