उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
चिलचिलाती गर्मी और मैदानों के बढ़ते पारे से परेशान लोगों के लिए उत्तराखंड के बागेश्वर का ‘खाती गाँव’ एक परफेक्ट समर डेस्टिनेशन बन चुका है. समुद्र तल से करीब 2,210 मीटर की ऊंचाई पर बसे इस खूबसूरत गाँव का मौसम इन दिनों भी बेहद सुहावना और ठंडा है. पिंडारी और कफनी ग्लेशियर ट्रेक का मुख्य पड़ाव होने के कारण यह जगह एडवेंचर पसंद युवाओं, प्रकृति प्रेमियों और परिवारों के लिए सुकून का नया ठिकाना बन गई है. अगर आप भी इस गर्मी फैमिली के साथ घूमने की कोई जगह ढूंढ रहे हैं तो ये डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट हो सकती है.
