
उत्तराखंड डेली न्यूज़ ब्योरो

रुद्रप्रयाग की भूमि पर राष्ट्रप्रेम का महासंगम: “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकली तिरंगा रैली, 50 मीटर लंबे राष्ट्रध्वज के साथ भारत माता के जयकारों से गुंजायमान रहा जनपद मुख्यालय।आगामी स्वतंत्रता दिवस के पावन और गौरवमयी पर्व से पूर्व पर ”हर घर तिरंगा” अभियान के अन्तर्गत रुद्रप्रयाग जनपद की धरा पर राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और अटूट राष्ट्रीय एकता का एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। जनपद मुख्यालय स्थित आर्मी कैंट स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड से अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ शुरू हुई इस तिरंगा रैली को कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। देखते ही देखते यह विशाल रैली देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ती हुई गुलाबराय मैदान पहुंची, जहां पर इसका समापन एक विशाल राष्ट्रप्रेम समागम के रूप में हुआ। रैली का सबसे मुख्य, भव्य और नयनाभिराम आकर्षण स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा अत्यंत श्रद्धा, गरिमा और स्वाभिमान के साथ हाथों में थामा गया 50 मीटर लंबा विशालकाय तिरंगा था। हवा में लहराता हुआ यह विशाल राष्ट्रध्वज न केवल देखने वालों के हृदय में राष्ट्र के प्रति असीम सम्मान भर रहा था, बल्कि जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय अखंडता, एकता और भारत की संप्रभुता का एक सशक्त एवं दूरगामी संदेश भी प्रसारित कर रहा था।इस पावन अवसर पर आयोजित रैली में न केवल विभिन्न विद्यालयों के नन्हे-मुन्ने और युवा छात्र-छात्राएं, बल्कि स्वयं जिलाधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस बल, सामाजिक संगठन, वरिष्ठ नागरिक एवं क्षेत्र की जनता पूरी तरह से तिरंगामय नजर आई। पूरी रैली के दौरान हाथों में आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा लहराते हुए जनसमूह ने जिस ऊर्जस्वी स्वर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारे लगाए, उससे सम्पूर्ण मार्ग और आसपास का वातावरण पूरी तरह से राष्ट्रभक्ति के दिव्य रंग में रंग गया। रैली के पूरे मार्ग पर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो रुद्रप्रयाग का प्रत्येक नागरिक अपने महान राष्ट्र की स्वतंत्रता, अस्मिता और गौरव के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त करने के लिए सड़कों पर उतर आया हो। यह केवल एक कार्यक्रम या रैली मात्र नहीं थी, बल्कि यह रुद्रप्रयाग की जनता का अपने देश, अपनी माटी और राष्ट्र ध्वज के प्रति अपार समर्पण का एक सजीव प्रमाण बन गया।
”हर घर तिरंगा” अभियान के अन्तर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य और व्यापक उद्देश्य हर नागरिक, विशेषकर भावी पीढ़ी के युवा मन में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाना, अपने पवित्र तिरंगे के प्रति अगाध सम्मान एवं गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर अमर शहीदों व महान स्वतंत्रता सेनानियों के अतुलनीय बलिदानों का पुण्य स्मरण कराना रहा। रैली के माध्यम से यह संदेश जन-जन तक पूरी प्रखरता के साथ पहुंचाया गया कि तिरंगा केवल तीन रंगों का समूह नहीं, बल्कि यह हमारी आन, बान, शान और 140 करोड़ भारतवासियों की साझी सांस्कृतिक विरासत व पहचान का जीवंत प्रतीक है। रुद्रप्रयाग की भूमि से उठी राष्ट्रभक्ति की इस पावन लहर ने सम्पूर्ण जनपद में न केवल आगामी स्वतंत्रता दिवस के प्रति अपार उत्साह भर दिया है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपने देश की प्रगति, सम्प्रभुता और सुरक्षा में पूर्ण निष्ठा के साथ अपना योगदान देने का संकल्प भी दिलाया है।
*Social Media Cell Police Office Rudraprayag*
