उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
प्रचलित केदारनाथ यात्रा 2026 के सुरक्षित संचालन के बीच एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने आज आरक्षी अर्जुन सिंह को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए 𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞 𝐏𝐞𝐫𝐬𝐨𝐧𝐧𝐞𝐥 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐃𝐚𝐲 के सम्मान से नवाजा है। आरक्षी अर्जुन सिंह ने गौरीकुण्ड क्षेत्र में मानवता का परिचय देते हुए एक बिछड़े हुए बच्चे को खोजकर सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। इसके साथ ही, उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए गौरीकुण्ड क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके इन सराहनीय कार्यों के लिए शुभकामनायें प्रेषित की जाती हैं।
*
