उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
गर्मी से निजात पाने के लिए लोग कई तरह का रायता बनाते हैं. लौकी का रायता गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और पाचन बेहतर रखने के लिए एक हेल्दी विकल्प माना जाता है. दही और लौकी से बनने वाली यह आसान रेसिपी स्वाद के साथ सेहत का भी खास ख्याल रखती है. यह रायता कुछ मिनटों में आसानी से बनाया जा सकता है.गर्मियों में खीरे का रायता बनाना सभी को पसंद होता है. यह रायता सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इस मौसम में एक्सपर्ट्स हल्का, ठंडा और पाचन के लिए अच्छा खाना खाने की सलाह देते हैं. गर्मी में लौकी का रायता एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को ठंडक देने और हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. लौकी में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जबकि दही पेट को ठंडा रखने और पाचन बेहतर करने में मदद करता है. यही वजह है कि गर्मियों में कई लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं. अगर आप भी घर पर हेल्दी और स्वादिष्ट रायता बनाना चाहते हैं, तो लौकी का रायता बहुत आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है.लौकी का रायता बनाने के लिए सामग्री,लौकी का रायता बनाने के लिए आपको 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी, 2 कप ताजा दही, 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार काला नमक और साधारण नमक, थोड़ा सा हरा धनिया और चुटकीभर काली मिर्च पाउडर की जरूरत होगी. ये सभी सामग्री रायते को स्वादिष्ट और हेल्दी बनाने में मदद करती हैं.
लौकी का रायता बनाने की विधि
सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें. अब एक पैन में थोड़ा पानी डालकर लौकी को हल्का उबाल लें. जब लौकी नरम हो जाए, तो उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें और उसे ठंडा होने दें. अब एक बड़े बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह स्मूद हो जाए. इसमें उबली हुई लौकी डालें और अच्छे से मिक्स करें,
