
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

आज प्रातः 05:39 बजे फायर स्टेशन गोपेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि गोपेश्वर-मंडल रोड बैरागना के समीप पर एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।मौके पर पहुंचकर फायर टीम द्वारा वुडन कटर की सहायता से सड़क पर गिरे विशालकाय पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क किनारे किया गया। इसके बाद बाधित सड़क मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह खोल दिया गया।पेड़ गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। मार्ग खुलने के बाद यातायात सुचारु हो गया। इस दौरान वाहन चालकों एवं श्रद्धालुओं ने त्वरित कार्रवाई के लिए फायर टीम एवं चमोली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
