उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय में रेलवे मंडल संसदीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल, विशेषकर हुसैनाबाद अनुमंडल के रेलवे स्टेशनों के विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार, रेल सेवाओं को अधिक सुरक्षित, आधुनिक, सुगम बनाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। स्टेशनों पर स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, प्रतीक्षालय, सुरक्षा, दिव्यांगजन सुविधाएं, यात्री शेड, टिकट व्यवस्था सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में क्षेत्र की जन-अपेक्षाओं से जुड़े लंबित विकास कार्यों, प्रस्तावों को शीघ्र पूरा करने का अनुरोध भी किया गया। सांसद ने बताया कि विभिन्न परियोजनाओं, विकास कार्यों की प्रगति से समिति को अवगत कराया गया। बैठक में उठाए गए सभी जनहित के मुद्दों पर गंभीरता, प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया गया। रेलवे केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक, औद्योगिक विकास का मजबूत आधार है। पलामू संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, रेल अवसंरचना को और अधिक सशक्त बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
