उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
हाईस्कूल में दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को यह मौका दिया जाएगा। पूरे साल भर में इसके लिए उन्हें तीन मौके मिलेंगे। ऐसे छात्र जो यह समझे हैं कि उन्हें कम अंक मिले हैं, वे भी अंक सुधार परीक्षा दे सकते हैं।उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए तो मायूस न हों, फेल छात्र-छात्राओं को बोर्ड की ओर से पास होने के लिए एक नहीं बल्कि तीन और मौके दिए जाएंगे। इस बार 10 वी में 8610 और 12 वी में 14953 छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं।उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के मुताबिक हाईस्कूल में दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को यह मौका दिया जाएगा। पूरे साल भर में इसके लिए उन्हें तीन मौके मिलेंगे। ऐसे छात्र जो यह समझे हैं कि उन्हें कम अंक मिले हैं, वे भी अंक सुधार परीक्षा दे सकते हैं।वहीं, जो अपनी उत्तर पुस्तिका देखना चाहते हैं वे इसे देख सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती बताते हैं कि फेल छात्रों को पास होने के लिए जल्द अवसर मिलेगा। उत्तराखंड बोर्ड इस तरह के छात्र-छात्राओं से फार्म भरवाएगा ।
