*~ हिन्दू पंचांग ~*

*दिनांक – 15 मार्च 2024*
*दिन – शुक्रवार*
*विक्रम संवत – 2080*
*शक संवत -1945*
*अयन – उत्तरायण*
*ऋतु – वसंत ॠतु*
*अमांत – 2 गते चैत्र मास प्रविष्टि*
*राष्ट्रीय तिथि – 25 माघ मास*
*मास – फाल्गुन*
*पक्ष – शुक्ल*
*तिथि – षष्ठी रात्रि 10:09 तक तत्पश्चात सप्तमी*
*नक्षत्र – कृत्तिका शाम 04:08 तक तत्पश्चात रोहिणी*
*योग – विष्कंभ शाम 07:46 तक तत्पश्चात प्रीति*
*राहुकाल – सुबह 10:57 से दोपहर 12:26 तक*
*सूर्योदय- 06:28*
*सूर्यास्त- 18:26*
*दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*
*व्रत पर्व विवरण –
*विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
*~ वैदिक पंचांग ~*
*होलाष्टक विशेष*
*फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर फाल्गुन मास की पूर्णिमा यानी होली के दिन तक का काल “होलाष्टक” कहलाता है | इन दिनों में शादी, ब्याह, सगाई आदि के काम नहीं किये जाते, लेकिन अगर जप-तप करते हैं तो बहुत फायदा होता है | चमत्कारिक फायदा होता है |*
*विशेष ~ 16 मार्च 2024 शनिवार से होलाष्टक प्रारंभ।*
*~ वैदिक पंचांग ~*
*राजमा से सावधान*
*ये सीजन गर्मी की है इन गर्मी की सीजनों में राजमा खाने वालें सावधान | इस सीजन में राजमा जल्दी पचता नही फिर गोंड़ों का और जोंड़ों का दर्द अदि करता है |*
*~ वैदिक पंचांग ~*
*कर्जे के भार से बचें*
*उबटन वाला स्नान यानी सात चीजों का उबटन लगा के नहाओ सात चीजें हैं :*
*१ गेहूँ*
*२ चावल ( जो ज्वार खाते हों वो ज्वार और जो चावल खाते हों वो चावल ले सकते हैं )*
*३ मूँग*
*४ चना*
*५ उड़द*
*६ जौं*
*७ तिल कर्जे के भार से छुड़ाने में बड़ा काम करेगा |*
*इस का समान भाग मिश्रण बना लें उसको चक्की में पिसवाकर उस पाउडर का घोल बनाकर उससे नहाऐं पहले ललाट पर (भस्म की तरह बीच की तीन उँगलियों से लगायें) लगायें आधा-एक मिनट “ॐ नमः शिवाय ” बोलें इससे पाप नाशिनी ऊर्जा पैदा होगी और स्वास्थ्य में कितने लाभ होगें बता नहीं सकते, साबुन लगाने से डिप्रेशन होता है, शरीर के रोम-कूप पर बुरा असर पड़ता है*
*सप्त धान उबटन का स्नान रोज करो | बहुत मदद मिलेगी …. गृह पीड़ा दूर होगी बहुत फायदा होगा |