
उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
देहरादून। आचार्य विराग सागर जी महाराज के शिष्य जैन मुनि उपाध्याय विकसंत सागर जी महाराज संग सहित शनिवार को बद्रीनाथ से पदयात्रा करते हुए दून में आगमन हुआ। जैन भवन में पधारने पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने श्रीफल अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि सभी को अपने कर्तव्य का निर्वाह करना चाहिए अपने आचार विचारों का ध्यान रखना चाहिए। अनेक कार्यों में से संत का एक विशेष कार्य है। लोगों को उनके खरे दिव्य स्वरूप अथवा आनंद को अनुभव करने के लिए मार्गदर्शन करना। इस अवसर पर समर्पण सागर महाराज ने सभा का संचालन किया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री राजेश जैन, साधु सेवा समिति के संयोजक अशोक जैन, मुकेश जैन, जैन भवन के प्रधान सुनील जैन, मंत्री संदीप जैन, मनोज जैन, विपिन जैन, सुमन जैन, सुप्रिया जैन आदि मौजूद रहे। मीडिया संयोजक मधु जैन ने बताया कि सभी श्रद्धालु जैन भवन आकर पुण्य के भागी बने

