
उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो
मौसम विभाग के अनुसार, 17-18 मार्च तक ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा नदी वाले इलाके, विदर्भ (महाराष्ट्र), उत्तरी तेलंगाना और उत्तर कर्नाटक में हीट वेव की परिस्थितियां रहेंगी। विभाग ने बताया कि झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा में गर्म रातें रहेंगी और गुजरात में शुष्क मौसम रहेगा। 19 मार्च से कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा।