
उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

देहरादून में घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था बदहाल है। इकोन वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के वार्डों में कूड़ा उठान ठीक से नहीं हो रहा है। महापौर के घर के आसपास के वार्डों में भी यही हाल है। नगर निगम अब कंपनी को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में है। इसके साथ ही निगम को अब 73 वार्ड में कूड़ा उठान व्यवस्था स्वयं बनानी होगी।
1. इकोन को आवंटित वार्डों में दो-दो सप्ताह तक नहीं पहुंच रहे कूड़ा उठान वाहन
2. टेंडर फर्जीवाड़े मामले में भी की जा रही जांच, जल्द समाप्त हो सकता है अनुबंध शहर में घर-घर कूड़ा उठान व्यवस्था बनाना नगर निगम के लिए चुनौती बना हुआ है। इकोन वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी को आवंटित वार्डों में कूड़ा उठान व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। यही नहीं, महापौर के निवास के आसपास के वार्डों में भी वाहन नियमित नहीं आ रहे हैं। लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। हालांकि, अब नगर निगम जल्द इकोन वेस्ट मैनेजमेंट को बाहर का रास्ता दिखा सकता है। टेंडर फर्जीवाड़े के उजागर होने के बाद निगम में भी जांच की जा रही है। साथ ही कूड़ा उठान नियमित न करने पर कंपनी को बाहर कर 26 वार्डों में नगर निगम खुद ही व्यवस्था संभालेगा। इसके साथ ही निगम को अब 73 वार्ड में कूड़ा उठान व्यवस्था स्वयं बनानी,