
उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो

उत्तराखंड के गरुड़ में घूमने आए रूसी नागरिक बोरिस अमस्यारी गांव के पास फिसलकर घायल हो गए। स्थानीय महिलाओं ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बोरिस अपने साथी इगोर के साथ टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हैं। पुलिस ने होम स्टे संचालक पर बिना सूचना दिए विदेशी नागरिकों को ठहराने का आरोप में चालान किया है। बताया जा रहा है बोरिस का साथी इगोर पेशे से सर्जन है।
घूमने आया रूसी नागरिक अमस्यारी गांव के पास फिसलकर घायल हो गया। समीप स्थित गांव की महिलाओं ने सबसे पहले उसे घायलावस्था में खेत में पड़ा देखा और इसके बाद स्ट्रेचर से सड़क मार्ग तक पहुंचाया। चोटिल रूसी नागरिक इसके बाद वह अपने साथियों के साथ एक निजी वाहन में बैठकर अमस्यारी की ओर रवाना हो गया। जानकारी के मुताबिक रूसी नागरिक 55 वर्षीय बोरिस अपने साथी 54 वर्षीय इगोर के साथ टूरिस्ट वीजा पर इन दिनों भारत घूमने आया है। बताया जा रहा है बोरिस का साथी इगोर पेशे से सर्जन है। भ्रमण के तहत बोरिस बीते शनिवार सायं ग्वालदम से गरुड़ की ओर पैदल घूमने निकला। अमस्यारी गांव के पास उसका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर खेत में गिर गया।