उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
हल्द्वानी। प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार को संयुक्त अभियान चलाकर उजाला नगर स्थित नमरा मस्जिद के पास अवैध कब्जा हटाकर नजूल भूमि कब्जे में ले लिया। उक्त भूमि के सरकारी होने संबंधी बोर्ड भी लगा दिया है।हल्द्वानी। प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार को संयुक्त अभियान चलाकर उजाला नगर स्थित नमरा मस्जिद के पास अवैध कब्जा हटाकर नजूल भूमि कब्जे में ले लिया। उक्त भूमि के सरकारी होने संबंधी बोर्ड भी लगा दिया है।नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि उक्त नजूल भूमि का क्षेत्रफल करीब 480 वर्ग मीटर है, जिसका बाजार मूल्य करोड़ों में है। बताया कि मौके पर नगर निगम की ओर से चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया है ताकि इस पर फिर से काई अतिक्रमण नहीं कर सके।
