उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो

रांची रिम्स के पूर्व न्यूरो-स्पाइन सर्जन डॉक्टर विकास ने ऐसी ज़रूरी चीजें बताई हैं जो घर के फर्स्ट एड बॉक्स में होनी चाहिए। उन्होंने बताया, “इसमें दर्द-बुखार की दवा, खांसी-जुकाम की दवा, पेट से जुड़ी दवाएं, त्वचा-चोट की दवाएं, फर्स्ट-एड सामग्री (बैंड-एड, गॉज़, रूई, डिजिटल थर्मामीटर, आइस पैक/हॉट वॉटर बोतल) और ज़रूरी उपकरण (डिजिटल बीपी मशीन, ग्लूरोमीटर आदि) शामिल हैं।”
