उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

केंद्र सरकार के पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।याचिकाकर्ता ऐडवोकेट अक्षय मल्होत्रा ने कहा है कि देशभर में केवल इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की बिक्री करना उपभोक्ताओं के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। याचिका में कहा गया है कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियों की माइलेज घट रही है।
