उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

बागेश्वर में अतिवृष्टि का कहर देखने को मिला। पौंसारी गांव में पति-पत्नी समेत तीन की चिताएं संगम पर एक साथ जलीं। दो लोग अब भी लापता हैं।उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के पौंसारी में अतिवृष्टि के दौरान लापता तीन लोगों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान रमेश चंद्र जोशी का के रूप में हुई। अन्य की खोजबीन जारी है। कपकोट तहसील के पौंसारी गांव के खाईजर में आई आपदा में मारे गए पति-पत्नी समेत तीन लोगों की चिताएं सरयू संगम पर एक साथ जलीं। दो लापता लोगों की खोज अभी जारी है।
