उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

क्या आपको भी मौसम बदलने के साथ ही बार-बार खांसी, जुकाम या सर्दी हो जाती है जो कई बार लंबे समय के लिए रहती है. अगर ऐसा है तो आपको अपनी डेली डाइट में कुछ ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए जो इम्युनिटी को तेज करने के लिए जाने जाते हैं,कई लोग अक्सर बार-बार बीमार पड़ते हैं, कभी सर्दी, कभी जुकाम और कभी बुखार जैसी दिक्कतें होती हैं. ऐसा आमतौर पर कमजोर इम्युनिटी की वजह से होता है. अगर आपको भी बदलते मौसम के साथ बीमारी की परेशानी है तो आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजे ंशामिल करनी चाहिए जो इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करने के लिए जानी जाती हैं।फलों, बीन्स, ड्राई फ्रूट्स, सब्जियों, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज से भरपूर संतुलित आहार शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी है. साबुत अनाज जैसे ओट्स, किनोआ, स्प्राउट्स और चने जैसी चीजें हर किसी की रोजाना की डाइट में शामिल होनी चाहिए।
