उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

मेरठ के एक शोरूम में काम करने वाली महिला ड्यूटी पर जा रही थी।पैदल जा रही इस महिला को सिवाया-भराला मार्ग पर दो निर्वस्त्र संदिग्ध युवकों ने खेत में खींचने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर स्कूल बस के चालक-परिचालक मदद को दौड़े थे।यूपी के मेरठ के दौराला में सिवाया-भराला मार्ग पर निर्वस्त्र होकर महिला को खेत में खींचने की कोशिश करने वाले लड़के कौन थे? उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए 10 पुलिसकर्मियों और एलआईयू टीम को लगाया है। इस रास्ते पर सीसीटीवी कैमरों को लगाकर स्कूल में कंट्रोल बना दिया है। ड्रोन से लगातार निगरानी कराई जा रही है। एलआईयू की महिला पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया है। उधर, देर रात एडीजी,आईजी, एसएसपी समेत कई अफसर दौराला के पास पहुंचे।
