उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

उत्तराखंड की धामी सरकार ऐक्शन मोड में है। स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरस्त करने के लिए सरकार ने गैरहाजिर चल रहे डॉक्टरों को बर्खास्त कर घर भेज दिया है। 300 नई भर्तियां जल्द शुरू होंगी।उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में 300 नए डॉक्टरों की भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 56 बांडधारी डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी।
