उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

देहरादून में पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि में दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वे 6 महीने से अवैध रूप से रह रहीं थी। बताया कि सात महीने पहले बंगाल के एक एजेंट की मदद से उन्होंने बॉर्डर क्रॉस किया।उत्तराखंड पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बांग्लादेशी पहचानपत्र और कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं।
