उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार (18 सितंबर) को 11 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी की ताज़ा बुलेटिन के मुताबिक, गुरुवार को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, बिहार, उत्तर प्रदेश, केरल, पुडुचेरी, गोवा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।
