उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
पिथौरागढ़ में सांसद चैम्पियनशिप ट्रांफी का आगाज
पिथौरागढ़ ।युवा कल्याण विभाग के द्वारा खेल महाकुंभ के तहत पिथौरागढ़ में हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कालेज में रही सांसद चैम्पियनशिप ट्रांफी में तीसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री सांसद अजय टम्टा पहुंचे। इस मौके पर सांसद चैम्पियनशिप ट्रांफी का केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने अनावरण किया और कहा कि खेल महाकुंभ के माध्यम से विलुप्त हो रहे पिट्ठू, मुर्गा झपट, रस्साकशी, मलखम, रस्साकशी सहित खेलों का आयोजन किया जा रहा है राष्ट्रीय खेलों में भी ग्रामीण क्षेत्र के युवा प्रतिभाग कर रहे हैं प्रदेश सरकार के द्वारा खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान की जा रही है। उत्तराखंड खेलों का हब बन रहा है। अंडर 14 वर्ग बालिका में कोमल प्रथम तनुजा द्वितीय दिव्या तृतीय और अंडर 19 बालिका वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में अनीता प्रथम, दिया द्वितीय, सुनीता तृतीय स्थान पर रही। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने कहा कि सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में 12 विधानसभाओं के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है। खेलों से अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की अपेक्षा की।इस अवसर पर दर्जाधारी गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, जिलाधिकारी आशीष भटगांई, एसडीएम जितेन्द्र वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी डां जगदीश नेगी, नोडल अधिकारी दीपक भट्ट, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा पांडे, गंगा आर्या, गौरव चौहान,अमित भट्ट, दीपांक वर्मा, चंचल सिंह, सतीश, संतोष, प्रभु, महेश सहित आदि मौजूद रहे!
