उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

एक सेब रोज़ खाओ और डॉक्टर से दूर रहो.’ सेब के बारे में ये कहावत काफी प्रचलित है,पूरी दुनिया में सेब काफी पसंद किए जाते हैं. कई तरह के रंगों और स्वाद में मिलने वाले सेब के बारे में कहा जाता है कि यह हमें स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है!हर साल दुनिया में 10 करोड़ टन सेब पैदा होता है.रोज़ एक सेब खाकर डॉक्टर को दूर रखने वाली कहावत 1866 में वेल्स की लिखी बात से निकली है, जो कहती है सोने से पहले एक सेब खाकर आप किसी डॉक्टर को रोजी कमाने से महरूम रख सकते हैं!लेकिन क्या इस प्रचलित कहावत में कोई सच्चाई भी है?
