उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

भारत समेत लगभग सभी दक्षिण एशियाई देशों की रसोई में हल्दी का इस्तेमाल होता है और अक्सर इस तरह के दावे किए जाते हैं कि हल्दी खाने के कई फ़ायदे हैं,आपको इंटरनेट से लेकर अख़बार और अलग-अलग पत्रिकाओं में हज़ारों ऐसे लेख मिल जाएंगे, जिनमें हल्दी को सीने में जलन, अपच और डाइबिटीज़, डिप्रेशन, अलज़ाइमर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए फायदेमंद बताया जाता है,यहां तक कि कुछ लेखों में बताया जाता है कि हल्दी से कैंसर का भी इलाज संभव हो सकता है,हल्दी न केवल खाने में इस्तेमाल की जाती है बल्कि इसे त्वचा के लिए भी इसे काफ़ी फ़ायदेमंद बताया जाता है!
