उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो

दुर्गा पूजा की अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन एक पावन परंपरा है जिसमें नौ कन्याओं को देवी का रूप मानकर आदरपूर्वक पूजन किया जाता है। उनके पैर धोए जाते हैं, भोजन कराया जाता है और उपहार दिए जाते हैं। यह अनुष्ठान नारी शक्ति का सम्मान, अहंकार का त्याग और देवी को प्रसन्न करने का सरल मार्ग माना जाता है।
