उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
माइक्रो इरीगेशन जैसी आधुनिक कृषि तकनीक( क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर) का प्रयोग करके श्रीमती बिछना देवी जी , गेड- बष्टी ब्लाक उखीमठ जनपद रुद्रप्रयाग स्वावलंबी बन रही है !ग्रामोत्थान परियोजना के वित्तीय सहयोग सेस,बिछना देवी जी माइक्रो इरीगेशन उद्यम से स्प्रिंकलर , डिपर और बेसलाइन पाइप ख़रीदे . श्रीमती बिछना देवी जी उडान स्वायत्त सहकारिता मनसूना की सदस्य है . श्रीमती बिछना देवी सब्जी उत्पादन एवं कृषि का कार्य कर रही है.श्रीमती बिछना देवी जी उत्पादित होने वाली सब्जी को स्थानीय बाजार एवं मनसूना और उखीमठ मे विक्रय कर रही है, बिछना देवी जी जी कहती है की ड्रिप सिचाई का प्रयोग कर रही हैं कि यह तकनीक खेती के लिए वरदान है जिसमे उत्पादन एवं उत्पादकता बदती है. राजेंद्र सिंह रावत , मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग बताते है कि जनपद रुद्रप्रयाग मे स्वयं सहायता समूह की महिलायों को खेती की नयी नयी तकनीकी जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

