उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

कोटद्वार। आईएचएमएस में जापानी व्यंजन बनाने की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें होटल मैनेजमेंट कोर्स के विद्यार्थियों को पांच सितारा होटल में बनाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के जापानी व्यंजन बनाने के गुर सिखाए गए।कार्यशाला का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी ने किया। कार्यशाला में गुरुग्राम के पांच सितारा होटल में जापानी किचन संभाल रहे शेफ देवेंद्र रावत ने छात्र-छात्राओं को जापानी व्यंजन पैन केक ऑकोनोमाइकी, एलीटैंपुरा रोल, ऐसपेगेरस रोल, कप्पा माकी, पार्टी रोल, वैज क्वालीफ्लावर रोल, स्पाइसी अवाकाडो रोल बनाने के गुर सिखाए। इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रबंधन ले. कर्नल बीएस गुसाईं (रि.), प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर वीरेंद्र आर्य, नरेश थपलियाल, गुरदीप सिंह, अंकित कुकरेती, वेद प्रकाश, अखिल कुमार, राहुल गुसाईं, वंदना नेगी आदि उपस्थित रहे।
