उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

ओडिशा, गुजरात, छत्तीसगढ़ और बिहार के बाद उत्तराखंड देश का पांचवां राज्य बनने जा रहा है। बिना दस्तावेज टोल प्लाजा पार किया तो FASTag से चालान कटेगा। सोमवार से यह प्रक्रिया शुरू हो रही है।उत्तराखंड में सोमवार से पूरे कागजात के बिना किसी वाहन ने टोल प्लाजा पार किया तो तुंरत चालान कट जाएगा। राज्य के सात टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन प्रणाली शुरू हो रही है। इसमें फास्टैग से टोल कटते ही वाहन के नंबर के आधार पर परमिट, पंजीकरण, फिटनेस, प्रदूषण, बीमा और रोड टैक्स से जुड़े कागज ऑनलाइन स्कैन होंगे। राज्य में पहले चरण में सिर्फ परमिट, बीमा और फिटनेस उल्लंघन के चालान कटेंगे।
