उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

10 बेटियों के बाद बेटे के जन्म ने हरियाणा के जींद में खुशी की लहर दौड़ा दी है. यहां उचाना कलां निवासी सुरेंद्र के परिवार में शादी के 24 साल और 9 बेटियों के बाद बेटे का जन्म हुआ है. परिवार ने उसका नाम दिलखुश रखा है.कुछ दिन पहले हरियाणा के जींद में 10 बेटियों के बाद बेटे के जन्म की खबर सामने आई थी और अब एक बार फिर ऐसा ही मामला जिले के उचाना कलां से आया है. यह खबर सिर्फ एक परिवार की खुशी नहीं, बल्कि उस सोच को भी उजागर करती है, जहां आज भी बेटे के जन्म को त्योहार और बेटियों को बेटे का इंतजार समझा जाता है.
