उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

देहरादून के वार्ड न0 78, चौधरी कॉलोनी आईएसबीटी के पास में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया गया है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर आयुक्त नमामि बंसल के साथ नव निर्मित सड़क व जलनिकासी व्यवस्था का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता और मजबूती की सराहना की गई। महापौर ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्य नगर निगम की प्राथमिकता हैं, वहीं नगर आयुक्त ने तकनीकी मानकों के अनुरूप पारदर्शी कार्यों की प्रतिबद्धता दोहराई। सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिली है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
