उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में संस्कार भारती महानगर देहरादून द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक देहरादून के इंद्रानगर कार्यलय में आयोजित की गयी। बैठक में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गयी। जिसमें भारत माता पूजन उत्सव व सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम पर चर्चा की गयी। यह कार्यक्रम आगामी 25 जनवरी को देहरादून के बीएस नेगी महिला प्राविधिक संस्थान में आयोजित होगा। इस बैठक में संस्था की प्रांतीय अध्यक्ष व कैंट विधयाक सविता कपूर सहित संस्था के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।
