उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

मसूरी में रविवार को बर्फबारी का आनंद लेने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण देहरादून-मसूरी हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था बाधित होने से कई घंटों तक वाहन फंसे रहे, जिससे पर्यटकों का अनुभव प्रभावित हुआ और स्थानीय लोगों को भी परेशानी हुई।बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ ने जाम की स्थिति उत्पन्न कर दी। जैसे-जैसे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई, जाम भी लंबा होता गया। देहरादून-मसूरी हाईवे पर लंबा जाम लगने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।सुबह आठ बजे से ही विभिन्न मार्गों, मसूरी धनोल्टी, किंग क्रेग गांधी चौक, जीरो प्वाइंट, गांधी चौक मोतीलाल नेहरू मार्ग पर वेवरली चौक, किंग क्रेग मेसोनिक लाज, घंटाघर, लाल टिब्बा, चार दुकान मार्ग पर जम से बुरा हाल है। हजारों की संख्या में दुपहिया वाहन मसूरी पहुंच रहे हैं।
