उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह जोगी कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और कांग्रेस कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में मौजूद रहे। बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने पुतला दहन भी किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह जोगी का कहना है देहरादून में इस वक्त कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप नजर आ रही है। आए दिन जगह-जगह ऐसी घटनाएं हो रही है जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं बीते दिन जिस तरह 23 वर्षीय युक्ति की हत्या दिन दहाड़े बाजार में हुई है। यह बहुत ही गंभीर मामला है। गुंजन के परिवार द्वारा प्रार्थना पत्र भी पुलिस को दिया गया था। लेकिन पुलिस ने इसका कोई संज्ञान नहीं लिया। जिसके वजह से युवती की हत्या हुई है। कांग्रेस पूरे मामले में जो भी संबंधित पुलिस कर्मी है उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
