उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

रुद्रप्रयाग। कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से पत्रावलियों का संचालन करने के उद्देश्य से जिला कार्यालय सभागार में ई-ऑफिस संचालन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी उपयोग, पत्रावली के डिजिटल संचालन, फाइल ट्रैकिंग, समयबद्ध निस्तारण तथा पारदर्शिता बढ़ाने के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान ई-ऑफिस पोर्टल पर पत्रावली निर्माण, अंकन, अग्रसारण, अनुमोदन, डिजिटल हस्ताक्षर तथा रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया समझाई गई। इस दौरान जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यालयी कार्यों में अधिकतम रूप से ई-ऑफिस प्रणाली का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, त्वरित निस्तारण एवं अभिलेखों का सुव्यवस्थित डिजिटल संधारण संभव हो सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
