उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 21 फरवरी से 1 मार्च तक “दिव्य कला मेला” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह मेला नेशनल हैंडीकैप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे इस मेले में उत्तराखंड के 13 जनपदों सहित अन्य राज्यों से आए दिव्यांग कलाकार व कारीगर अपने उत्पादों और हुनर की प्रदर्शनी व बिक्री करेंगे। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे, वहीं देहरादून के स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी सहभागिता करेंगे।यह मेला दिव्यांगजनों को रोजगार व बाजार से जोड़ने के साथ-साथ समाज में उनकी क्षमताओं और योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगा।
