उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर देहरादून में भाजपा महानगर इकाई ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध मार्च निकाला।
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से पलटन बाजार होते हुए दर्शनी गेट तक पैदल मार्च किया और कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।
भाजपा ने आरोप लगाया कि सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक मंच पर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया विरोध देश की छवि को नुकसान पहुँचाने वाला है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तकनीकी क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना रहा है और ऐसे कृत्य अस्वीकार्य हैं।
मार्च के दौरान व्यापारियों व आम लोगों में भी कांग्रेस के प्रति नाराजगी देखने को मिली। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।
