उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो
उत्तर प्रदेश सरकार ने होली से पहले छात्रों को बड़ा तोहफा देते हुए कक्षा 9 व 10 के ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने ओबीसी छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि ₹2,250 में ₹750 की बढ़ोतरी की है जिससे अब छात्रों को ₹3,000 मिलेंगे। इससे प्रदेश के करीब 38 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
