🚩*~ हिंदू पंचांग ~*🚩
🌤️ *दिनांक – 10 मार्च 2026*
🌤️ *दिन – मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – वसंत ॠतु*
⛅ *अमांत – 26 गते फाल्गुन मास प्रविष्टि*
⛅ *राष्ट्रीय तिथि – 18 फाल्गुन मास*
🌤️ *मास – चैत्र ( गुजरात-महाराष्ट्र-फाल्गुन)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – सप्तमी 11 मार्च रात्रि 01:54 तक तत्पश्चात अष्टमी*
🌤️ *नक्षत्र – अनुराधा शाम 07:05 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*
🌤️ *योग – हर्षण सुबह 08:21 तक तत्पश्चात वज्र*
🌤️*राहुकाल – शाम 03:23 से शाम 04:50 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:33*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:22*
👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण-
💥 *विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🚩~*सनातन पंचांग*~🚩
🌷 *बुधवारी अष्टमी* 🌷
➡ *11 मार्च 2026 बुधवार को (सूर्योदय से 12 मार्च प्रात: 04:19 तक) बुधवारी अष्टमी है ।*
👉🏻 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*
🙏🏻 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)*
🚩*सनातन पंचांग*~🚩
🌷 *इससे आपका मन लगने लगेगा* 🌷
➡ *यदि दूकान अथवा व्यवसाय-स्थल पर आपका मन नहीं लगता है तो इसके लिए आप जिस स्थान पर बैठते हैं वहाँ थोडा-सा कपूर जलायें, अपनी पसंद के पुष्प रखें और स्वस्तिक या ॐकार को अपलक नेत्रों से देखते हुए कम-से-कम 5 – 7 बार ॐकार का दीर्घ उच्चारण करें |*
➡ *अपने पीछे दीवार पर ऊपर ऐसा चित्र लगायें जिसमें प्राकृतिक सौंदर्य हो, ऊँचे –ऊँचे पहाड़ हों परंतु वे नुकीले न हों और न ही उस चित्र में जल हो अथवा यथायोग्य किसी स्थान पर आत्मज्ञानी महापुरुषों, देवी-देवताओं के चित्र लगायें | इससे आपका मन लगने लगेगा |*
🚩*~ सनातन पंचांग ~*🚩
🌷 *बेटी की शादी, या परिवार में कोई समस्या* 🌷
👩🏻 *जिनके घर में बेटी की शादी, या परिवार में कोई समस्या है तो ऐसी बहनों के लिए स्कंद पुराण में बताया हुआ मंत्र है*
🌷 *ॐ ह्रीं गौरयै नमः*
🌳 *अगर आश्रम में जाना संभव है तो वहाँ के वड़-दादा को प्रदक्षिणा करें, वड़-दादा की मिट्टी कुमकुम में मिलाकर उत्तर दिशा में मुख करके तिलक करें और ऊपर दिया हुआ मंत्र बोलें कुछ ही दिनों में आपको लाभ होगा, बेटी की शादी होनी है तो हो जायेगी, परिवार में कोई अनबन है, चिड़चिड़ापन है तो शांति आ जायेगी।*
🙏💐🌹🕉️🪷🌷🍀🚩🌲🌺🌹💐🙏
