उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका और इजरायल के साथ जारी युद्ध को खत्म करने के लिए तीन बड़ी शर्तें रखी हैं. उन्होंने कहा कि ईरान के अधिकारों की मान्यता, युद्ध के लिए मुआवजा और भविष्य में हमलों के खिलाफ ठोस अंतरराष्ट्रीय गारंटी मिलने पर ही संघर्ष समाप्त हो सकता है.अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर दिखाई देने लगा है. तेल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं और वैश्विक बाजारों में महंगाई की आशंका गहरा गई है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव और पाबंदियों की वजह से तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया है. इसी बीच ईरान ने पहली बार खुलकर बताया है कि वह किन शर्तों पर अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध समाप्त करने को तैयार है.
