उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
देहरादून के क्षेत्र चूनाभट्टा सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास एक खंडहरनुमा मकान में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका पिछले तीन दिनों से लापता थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों के अनुसार, महिला स्मैक की आदी थी और नशामुक्ति केंद्र से लौटने के बाद दोबारा नशे के दलदल में फंस गई थी। शरीर पर इंजेक्शन के निशान ‘ड्रग ओवरडोज’ की ओर इशारा कर रहे हैं, जबकि सिर पर लगी चोट ‘हत्या’ की आशंका पैदा कर रही है। परिजनों ने
पुलिस पर आरोप लगया है की चूनाभट्टा क्षेत्र में खुलेआम बिक रहे नशे की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नही की गयी है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। एसपी देहात जया बलूनी के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के बीच हुई इस घटना ने स्थानीय कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
