उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
पालम में रिहायशी बिल्डिंग में आग लगने से एक ही परिवार के 9-लोगों की मौत के बाद उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने पूरे दिल्ली में फायर ऑडिट का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मृतकों के परिजन के लिए ₹2-2 लाख मुआवज़े का एलान किया है।
