उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उत्तराखंड रोडवेज 14 बसें (8 वॉल्वो, 6 एसी) चलाएगा, जिससे यात्रा का समय घटकर तीन घंटे हो जाएगा। यात्रियों के लिए किराए में कटौती की भी संभावना है, जिसका निर्धारण आज होगा।देहरादून एक्सप्रेसवे पर उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की वाल्वो और एसी बसें रफ्तार भरेंगी। रोजवेज बसों से देहरादून से दिल्ली तक का सफर तीन घंटे का होगा। यात्रियों के समय में बचत के साथ ही किराए में कटौती की जाएगी।एक्सप्रेसवे से देहरादून -दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों से कितना किराया वसूला जाएगा। इसको लेकर सर्वे टीम एक्सप्रेसवे से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। बीते मंगलवार को शाम तीन बजे वाली वाल्वो बस को एक्सप्रेसवे से रवाना किया गया। जिसमें यात्रियों से पुराना किराया वसूला गया।दरअसल, उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर प्रथम चरण में 14 बसों को संचालित करने का निर्णय लिया है। जिसमें आठ वाल्वो और छह एसी बसें शामिल हैं। सभी बसें शामली होते हुए दिल्ली आइएसबीटी जाएंगी। रोडवेज की ओर से जारी की गई समय सारिणी के अनुसार ही बसों का विधिवत संचालन किया जाएगायात्रियों को बसों में लग्जरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए। अतिरिक्त बसें भी संचालित की जाएगी। आइएसबीटी में मैन्यूअल टिकट का 36 नंबर काउंटर यात्रियों के लिए उपलब्ध कराया गया है। वहीं परिवहन निगम की साइट utconline.uk.gov.in के ऐप पथिक, रेडबस, अभीबस के जरिए भी यात्री टिकट बुकिंग कर सकते हैं।
