उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से दो शातिर मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अजबपुर फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनराज कश्यप और योगेश निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इनके कब्जे से कुल 5.58 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
