उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो
उत्तराखंड क्रांति दल के यूनिट सैनिक प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष भरत सिंह राणा अपनी विधान सभा के सभी गांवों का भ्रमण अभियान जारी रखा है,इस दौरान राणा कई नुक्कड़ सभाएं,जन सभाएं की,जनता से सीधा संवाद किया, स्थानीय कई समस्याओं की जानकारी ली,उन्होंने कहा पहाड़ का ऐसा कोई भी गांव नहीं है जहां मूलभूत सुविधाओं ना होने के कारण पलायन ना हो रहा हो,पलायन चरम सीमा पर है। राज्य को बने कई वर्ष हो चुके हैं,लेकिन पहाड़ का विकास जस का तस है।बिजली,पानी,सड़कें,फोननेटवर्क, स्वास्थ व्यवस्था, सुविधाओं सभी के बदहाल हैं, सरकार नुमाइंदे केवल कागजों मैं विकास दर को दर्शाते हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।केंद्र सरकार ,और राज्य सरकार ,की कई योजनाएं, आती तो हैं,लेकिन जन जन तक पूर्ण रूप से नहीं पहुंच पाती है।राणा ने कहा दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने चुनाव के दौरान बड़े बड़े वादे किए, सरकार बनते ही भूल जाती है। विकास हुआ तो केवल सत्ताधारियों के सगे संबंधियों ,एवं उनके शरण मैं बैठे आकाओं का,आज भी स्थानीय जनता मूलभूत सुविधाओं को लेकर भटक रही है। उन्होंने कहा मेरे भ्रमण के दौरान यूकेडी को पूर्ण समर्थन मिल रहा है,अब जनता के पास एक मात्र विकल्प यूकेडी है। राणा का कहना है, यदि यूकेडी को पूर्ण समर्थन मिलता है और सरकार बनाने में सक्षम रहती है, यूकेडी की सरकार बनते ही क्षेत्र के विकास के लिए ठोस नीति तैयार करेगी,क्षेत्र का विकास प्रथम लक्ष्य होगा। पलायन,शिक्षा, स्वास्थ,आपदा,पर्यटन पर ठोस नीति तैयार करेगी,उन्होंने कहा यह यूकेडी की प्राथमिकता रहेगी।इस दौरान दल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

