उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
आगामी विधान सभा चुनाव मध्यनजर रखते हुए, मंडल/जिलों/महानगर/सांगठनिक जिलों के प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्बेदारी दी गई है,
देहरादून। उक्रांद ने 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर और संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए संगठनात्मक फेरबदल करते हुए मंडल, जिला, जिला, महानगर और संगठनात्मक जिलों में नए प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। इसके तहत कर्नल सुनील कोटनाला (सेनि) को गढ़वाल मंडल, बहादुर सिंह रावत को कुमाऊं मंडल तथा राजेंद्र सिंह बिष्ट को तराईमंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोज ममगाईं को उत्तरकाशी, विजय बौड़ाई को टिहरी, चंद्रमोहन सिंह गढ़िया को रुद्रप्रयाग, देवेंद्र चमोली को चमोली का प्रभारी बनाया गया है। देहरादून प्रभारी के रूप में नारायण सिंह राणा, ऋषिकेश प्रभारी के रूप में वीपी भट्ट तथा हरिद्वार प्रभारी के रूप में रामेश्वरी चौहान की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार अन्य जिले के प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।


