उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
उत्तराखंड वालों के लिए अच्छी खबर है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में 10 हजार करोड़ के सभी प्रोजेक्ट पूरे होंगे। इनमें सहारनपुर-हरिद्वार एक्सप्रेसवे भी शामिल है।उत्तराखंड में चल रहे 10 हजार करोड़ के निर्माण कार्य 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पूरे होंगे। सरकार की ओर से निर्माण एजेंसियों को यह कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इन कार्यों में सहारनपुर-हरिद्वार एक्सप्रेसवे भी शामिल है। लोनिवि ने निर्माण एजेंसियों को इस साल नवंबर महीने तक एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।दरअसल, प्रदेश में केंद्र व राज्य के सहयोग से सड़क, पुल और फ्लाई ओवर के कई काम चल रहे हैं। इन कार्यों में से कोई 80 फीसदी तो कोई 75 फीसदी पूरा हुआ है। अगले एक साल के भीतर इन योजनाओं को पूरा होना है। लेकिन अब इसी साल पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।लोनिवि के एचओडी राजेश शर्मा ने कहा कि परियोजनाओं का काम समय पर पूरा हो इसके लिए सभी निर्माण एजेंसियों के लिए डेटलाइन तय की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में चल रही 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए है।प्रदेश में इन परियोजनाओं पर तेजी से चल रहा काम
राज्य में एनएचएआई की जो प्रमुख परियोजनाएं चल रही हैं उनमें सहारनपुर से हरिद्वार एक्सप्रेस वे, पौंटा से बल्लूपुर हाइवे फोर लेन, हरिद्वार, रुद्रपुर और काशीपुर बाईपास और जोशीमठ मलारी सड़क। विभाग की ओर से इन सभी कार्यों को निर्माण एजेंसियों को नवंबर से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
हरिद्वार-सहारनपुर एक्सप्रेसवे
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर बनने से राजधानी दिल्ली और देहरादून के बीच सफर काफी आसान और तेज हो गया है। इसके साथ ही हरिद्वार, सिडकुल इंडस्ट्रियल एरिया और रुड़की-भगवानपुर से सहारनपुर होते हुए दिल्ली पहुंचना भी पहले के मुकाबले काफी सुगम होगा। इस पूरी परियोजना का अहम हिस्सा 51 किलोमीटर लंबा सहारनपुर-हरिद्वार बाइपास है, जिसका काम तेजी से चल रहा है।
6 लेन ग्रीनफील्ड
यह एक्सप्रेसवे 50.7 किमी लंबा, 6-लेन ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है, जो ₹1475 करोड़ की लागत से बन रहा है। यह मार्ग सहारनपुर के पास हलगोया से शुरू होकर रुड़की को बाईपास करते हुए हरिद्वार के बहादराबाद तक जाएगा।
भाजपा ही आएगी, महिला आरक्षण भी लाएगी: महेंद्र भट्ट
भाजपा ने पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस नेताओं पर महिलाओं के आक्रोश से डरकर महिला आरक्षण को लेकर असंवैधानिक, निरर्थक और हास्यास्पद दावे करने का आरोप लगाया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जो हरदा 2022 के चुनावों में एक महिला का टिकट कटवा कर खुद चुनाव लड़े हों। उनके मुंह से महिला आरक्षण के वादे अच्छे नहीं लगते। उन्होंने कहा कि जनता ने 60 साल कांग्रेस के ऐसे झूठे वादे सुनें और अब संसद में उनका महिला विरोधी चेहरा भी देख लिया है। उन्होंने कहा कि अब जनता को भरोसा हो गया है कि 2029 में भाजपा ही आएगी और महिलाओं के लिए आरक्षण भी लाएगी।उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक को गिराने के बाद जो जश्न मनाया उससे कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की राजनीति खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के इस कृत्य से महिलाओं में भारी आक्रोश है और इसका असर आने वाले चुनावों में साफ तौर पर दिखाई देगा।
