उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (युवा उक्रांद) के देहरादून महानगर अध्यक्ष जतिन सिंह चौहान के नेतृत्व में युवा उक्रांद के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को एक ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में शहर में देर रात तक संचालित हो रहे बारों और पबों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। विशेष रूप से कुछ बारों और पबों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से उठाते हुए उसे तत्काल प्रभाव से सील करने की भी मांग की गई,युवा उक्रांद देहरादून महानगर ने कहा कि कई बार निर्धारित समय सीमा के बाद भी खुले रहते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आम जनता की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है, पूर्व में भी देखा गया है कि इसी लापरवाही के कारण निर्दोष स्वर्गीय ब्रिगेडियर एम के जोशी जी की जान गई थी, उन्होंने कहा कि देहरादून उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी है।अगर इसके भविष्य को बचाने की कोशिश आज नहीं की गई तो कल पूरा उत्तराखंड पछताएगा,ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि देर रात तक संचालित होने वाले सभी बारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, जो बार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनकी जांच कर उन्हें सील किया जाए तथा शहर में नियमित निरीक्षण और कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए।युवा उक्रांद देहरादून महानगर अध्यक्ष जतिन सिंह चौहान ने चेतावनी दी, यदि देहरादून का माहौल खराब करने वाले तत्वों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन अपने केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी के नेतृत्व में बड़ा जनांदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और सरकार की होगी।इस अवसर पर उक्रांद की केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत , उक्रांद महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष संतोष भंडारी, युवा उक्रांद देहरादून महानगर के महासचिव आशीष कुकरेती , युवा उक्रांद देहरादून के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सकलानी , मंत्री विपिन रावत , नगर संगठन मंत्री अनिल कुमार , युवा उक्रांद रायपुर विधानसभा अध्यक्ष अंशुल रतूड़ी व दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
